फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगन घाट टेंट सिटी में हुआ बच्ची का जन्म, नाम रखा कंगना

Tue, 03 Jan 2017 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / पटना
विज्ञापन
- फोटो : The Telegraph
विज्ञापन
350वें प्रकाशोत्सव में शामिल होने आई एक गर्भवती महिला ने पटना सिटी के कंगन घाट पर बने टेंट सिटी में एक बच्ची को जन्म दिया है। ऐसे में परिजनों ने उसका नाम कंगना रखा है। 
विज्ञापन


दरअसल, पटना सिटी में स्थित कंगन घाट अपने-आप में ऐतिहासिक महत्व को समेटे हुए है। बताया जाता है कि यहां गुरु गोविंद सिंह जी ने कंगन घाट पर कई बाल लीलाएं की थीं। बालक के रूप में गुरु गोविंद सिंह गंगा की लहरों से अटखेलियां करते थे। इस घाट पर एक दिन महाराज जी का कंगन गुम हो गया। उसके बाद से इस घाट का नाम कंगन घाट पड़ा।

इसी घाट पर बने टेंट सिटी में रविवार को देर रात एक सिख श्रद्धालु परिवार को नवजात बच्ची के रूप में गुरू जी का तोहफा मिला। परिजनों ने इसे अच्छा संकेत मानकर बच्ची का नाम कंगना कौर रख दिया। सभी श्रद्धालुओं ने बच्ची को जन्म देने वाली मां प्रीति को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें