फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; एक हीरोइन तस्कर और बालू मजदूर की हत्या के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

आरा पुलिस ने शुक्रवार को एक हीरोइन तस्कर और बालू मजदूर की हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर हीरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को पवना थाना के रुदलपुर गांव में छापेमारी कर धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में पुलिस को शुक्रवार को हीरोइन तस्करी और पूर्व में हुए एक हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस टीम ने उदवंतनगर थाना इलाके के बेलाउर गांव के पास छापेमारी कर हीरोइन तस्करी के धंधे में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से पुलिस ने हीरोइन के साथ लाखों की नकदी के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने बालू मजदूर की हत्या के एक आरोपी को पवना थाना के रुदलपुर गांव में छापेमारी कर धर दबोचा है। वह हत्या को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस पकड़े गए इन दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ-साथ कई अन्य अहम बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को देखते ही भागने लगा तस्कर
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस कप्तान यादव ने बताया कि उदवंतनगर थाना प्रभारी शशि भूषण प्रसाद दल बल के साथ बेलाउर गांव में एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए गए हुए थे। जब पुलिस टीम छापेमारी कर वापस थाना लौट रही थी, इसी बीच बेलाउर गांव के पास एक व्यक्ति के कंधे पर बड़ा सा बैग था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा, उसे देख पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस टीम ने तुरंत भाग रहे व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह व्यक्ति हीरोइन तस्कर है।

हीरोइन के साथ नकदी भी हुई बरामद
तस्कर की पहचान उदवंतनगर के बेलाउर गांव निवासी राम अवधेश चौधरी के बेटे शिवकुमार उर्फ गोगा चौधरी के रूप में हुई है। पुलिसकर्मियों ने तलाशी में उसके बैग से 11 पुड़िया हीरोइन, करीब पौने चार लाख की नकदी, तीन मोबाइल फोन, 48 ग्राम अल्मुनियम क्वायल, 230 ग्राम रबड़ और 100 पीस पेपर कटिंग जो हीरोइन का पुड़िया बनाने में इस्तेमाल करने के लिए रखा गया था, उसे बरामद किया। पुलिस पकड़े गए हीरोइन तस्कर से उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। जैसे हीरोइन की खेप को कहां से लाया जा रहा था और वह उसे डिलीवरी करने के लिए पकड़ा गया शख्स कहां जा रहा था।
विज्ञापन


मजदूर की हत्या कर फरार चल रहा था आरोपी
पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी चांदी थाना इलाके से मिली है। जहां से पुलिस ने एक बालू मजदूर की हत्या करने के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बीती 11 मई को विशुनपुर गांव निवासी बालू मजदूर इंद्रजीत की उसके साथ काम करने वाले कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद उन लोगों ने उससे मारपीट के दौरान लोहे के बेलचे से वार कर इंद्रजीत की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस टीम ने अनुसंधान कर हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी जो पवना थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव निवासी सूरज यादव उर्फ मनु यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में पकड़े गए गए बदमाशों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें