फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने जारी किए निर्देश, बिहार जाएं सैनिक तो शराब न ले जाएं

Fri, 26 Aug 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
बिहार में कड़े शराबबंदी कानून और लोगों के लगातार जेल जाने के बाद सेना ने अपने जवानों के लिए कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। सेना के अनुसार सैनिक बिहार जाएं तो शराब की बोतल साथ न रखें। क्योंकि शराब साथ ले जाने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार सेना ने अपने वर्तमान और पूर्व सदस्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि बिहार में यात्रा करते समय खास ख्याल रखें कि शराब की बोतल उनके पास न हो। 

कैंटीन सर्विस डायरेक्टरेट (CSD) के क्वार्टर मास्टर जनरल की ओर से भेजे गए पत्र में सेना के सभी कमांड के हेडक्वार्टर, अंडमान और निकोबार कमांड, आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड, डायरेक्टरेट जनरल असाम रायफल, नेवी हेडक्वार्टर, एयर हेडक्वार्टर और कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर को इस संबंध में जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


जिसमें बताया गया है कि बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू होने के कारण सैनिकों को और अधिकारियों को यहां आते समय शराब से परहेज रखना चाहिए। शराब की बोतल साथ लेकर चलना भी कानून का उल्लंघन हो सकता है जिससे जेल भी जाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

सेना ने अपने कर्मचारियों के लिए जारी किए निर्देश

- फोटो : Amar Ujala
हालांकि कैंटोनमेंट क्षेत्र में बिहार सरकार का यह कानून लागू नहीं होता है लेकिन इससे बाहर सैनिकों को सरकार के नियम मानने होंगे। असल में सेना को यह निर्देश इसलिए जारी करने पड़े क्योंकि पिछले कुछ समय में सेना के कई जवान शराब रखने के आरोप में बिहार में जेल की हवा खा चुके हैं। 

इस महीने की शुरूआत में सेना के एक कैप्टन को हाजीपुर स्टेशन पर शराब की 22 बोतलें रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह शिलाँग में पोस्टिंग के दौरान वहां से शराब की बोतलें लेकर आए थे लेकिन स्टेशन पर उतरते ही जीआरपी ने उन्हें धर लिया। 

इसके अलावा जम्मू तवी गुवाहाटी एक्सप्रेस में भी चेकिंग के दौरान एक जवान के सामान से शराब की बोतलें बरामद हुईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें