फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Araria Crime: ABC नहर में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 23 Mar 2023 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

Araria Crime: बिहार में अररिया जिले की एबीसी नहर में एक युवक का शव मिला है। शव को नहर में देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नहर में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया शहर के बीचो-बीच बहने वाली एबीसी नहर में गुरुवार 12 बजे गौढ़ी चौक के समीप पानी में एक युवक का तैरता शव देखे जाने पर आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। उसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा एबीसी नहर में तैरता युवक का शव देखे जाने की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ एबीसी नहर किनारे पहुंची। इस दौरान शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नहर किनारे पहुंचने लगे और शव के पीछे सैकड़ों संख्या में लोग देखते ही देखते शहर के मछली पट्टी के पास पहुंचे। उसके बाद नगर थाना पुलिस के द्वारा शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया। जहां शव मिलने की सूचना पर सदर अस्पताल अररिया पहुंचे मृतक के परिजन के द्वारा युवक की पहचान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत वार्ड संख्या-7 निवासी स्वर्गीय परमेश्वर यादव के 30 साल के बेटे सुमन कुमार यादव के रूप में की गई। जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई। इधर, घटना की जांच में फारबिसगंज थाना पुलिस जुट गई है।

वहीं, घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृत युवक के चाचा अजय कुमार यादव ने आरोप लगाया, रविवार रात उनके भतीजा को उसकी मां रेनू देवी के द्वारा अपनी पतोह को एक कमरे में बंदकर जोर जबरदस्ती कर अपने पुत्र सुमन कुमार यादव को एक चार पहिया वाहन में पांच की संख्या में बुलाए लोगों के साथ कहीं भेज दिया गया। उसके बाद रूपा देवी के द्वारा सोमवार को फारबिसगंज थाने में अपनी सास रेनू देवी सहित पांच लोगों के खिलाफ कुछ अनहोनी होने की घटना को अंजाम देने को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान परिजनों को मां के द्वारा ही पुत्र की हत्या करवाकर शव को एबीसी नहर में फेंक देने की जानकारी मिली थी, जिसकी खोजबीन परिजनों के द्वारा अपने स्तर से की जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार की सुबह अररिया नगर थाना क्षेत्र के एबीसी नहर में शव मिलने की सूचना मिलने पर वह सभी सदर अस्पताल अररिया पहुंचे। इधर, शव मिलने की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस घटना की जांच में जुट चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें