फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सेंट्रल मॉल में आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल, मॉल में घुसने वाले 'आतंकियों' को किया गया न्यूट्रलाइज

Tue, 01 Jul 2025 04:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित सिटी सेंट्रल मॉल में मंगलवार को आतंकी हमले जैसी स्थिति को दर्शाते हुए एक पूर्व नियोजित मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉल में 4–5 आतंकियों के घुसने की सूचना के आधार पर एटीएस, पटना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की।
 
विज्ञापन
मॉल में आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित लोदीपुर के सिटी सेंट्रल मॉल में मंगलवार को अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े भारी संख्या में सुरक्षाबलों ने पूरे मॉल को चारों ओर से घेर लिया। पहले नजर में यह एक आतंकी हमला प्रतीत हो रहा था, जिसमें एटीएस के जवानों और आम नागरिकों के घायल होने की सूचना भी सामने आई। लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि यह एक पूर्व नियोजित मॉक ड्रिल थी, जिसका उद्देश्य आतंकी हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन करना था।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के दौरान दहशत, बाद में प्रशासन ने दी शांति की अपील
ड्रिल के दौरान यह संदेश फैल गया कि मॉल में 4 से 5 संदिग्ध आतंकी घुस आए हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों में भय का माहौल बन गया। मॉल के आसपास की सड़कों पर भी अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। राहत-बचाव कार्य और सुरक्षा घेरे को देखकर आम लोगों ने इसे वास्तविक आतंकी हमला समझ लिया। हालांकि कुछ देर बाद प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि यह सिर्फ मॉक ड्रिल थी और किसी प्रकार का वास्तविक खतरा नहीं है।

ये भी पढ़ें: पुनौराधाम को मिलेगा भव्य रूप, बिहार सरकार ने 882.87 करोड़ की विकास योजना को दी मंजूरी
विज्ञापन


सुरक्षा बलों की तैनाती और मॉक ऑपरेशन का सफल प्रदर्शन
इस मॉक ड्रिल में पटना पुलिस, एटीएस (Anti-Terrorism Squad) और एसडीआरएफ की टीमें शामिल थीं। पूरे मॉल को चारों ओर से घेरते हुए, आतंकियों को न्यूट्रलाइज करने का रिहर्सल किया गया। मॉल के आसपास जिला पुलिस के कई थानों की टीमों को भी तैनात किया गया था।

पूर्व नियोजित था ऑपरेशन, आतंकवाद से निपटने की तैयारी का हिस्सा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मॉक ड्रिल पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसे आतंकवाद जैसी आपात स्थितियों से निपटने की रणनीति और सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को जांचने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। पटना में पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मॉक ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की अपील - अफवाहों से बचें, शांति बनाए रखें
ड्रिल के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें। मॉल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के मद्देनज़र अस्थायी व्यवस्था बनाए रखी गई थी। प्रशासन ने मॉक ड्रिल को सफल और आवश्यक बताया, जो सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें