बिहार में एक और पत्रकार की अपराधियों ने हत्या कर दी है। मंगलवार को समस्तीपुर के विभूतिपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दैनिक अखबार के पत्रकार बृजकिशोर को गोली मार दी।
अपराधियों ने विभूतिपुर के सलखन्न गांव में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इससे पहले भी अपराधी सासाराम में पत्रकार धर्मेंद्र सिंह और सीवान में राजदेव रंजन की हत्या कर चुके हैं।