सम्मानित होते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. शाहीन अहमद के नेतृत्व में वैज्ञानिक सत्र दोके दौरान कई गंभीर और आधुनिक विषयों पर विशेषज्ञों ने परिचर्चा की। इस मौके पर चंडीगढ़ के डॉ. राजेश विजयवर्गीय ने बताया कि इन तकनीकों की मदद से बुजुर्गों, डायबिटीज या किडनी के गंभीर मरीजों में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के कैथेटर के जरिए ही सफलतापूर्वक हार्ट वाल्व बदला जा रहा है। कोलकाता के डॉ. देवब्रत भट्टाचार्य ने लाइव अल्ट्रासाउंड तकनीक के माध्यम से कोरोनरी आर्टरी में जमे कठिन कैल्शियम और ब्लॉकेज के सटीक इलाज की प्रक्रिया समझाई। इस विषय पर रांची के डॉ. विनीत कुमार, हैदराबाद के डॉ. शरद रेड्डी, रायपुर के डॉ. गौरव त्रिपाठी और पटना के डॉ. अद्वैत आकाश ने विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर राज्य के कई वरिष्ठ चिकित्सक जैसे डॉ. यू.सी. सामल, डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अजीत प्रधान, डॉ. प्रवीर सिन्हा, डॉ. वी.पी. सिन्हा, डॉ. निशान्त त्रिपाठी, डॉ. यू.एन. सिंह एवं डॉ. अभिनव भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।