फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना ने किया 'जनतंत्र मोर्चा' बनाने का ऐलान

Wed, 30 Jan 2013 04:30 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में रैली के दौरान अन्ना हजारे ने 'जनतंत्र मोर्चा' नाम से राष्ट्रीय संगठन की घोषणा की है। अन्ना ने कहा कि हम जनता की सेवा करेंगे लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार, लोकपाल बिल की मांग और राइट टू रिकॉल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गांधी मैदान में आयोजित अन्ना हजारे की 'जनतंत्र' रैली में लोगों में खास उत्साह नजर नहीं आया। गांधी मैदान का बड़ा हिस्सा खाली दिखाई दिया। जबकि अन्ना हजारे के पूर्ववर्ती आंदोलन की तरह यहां भी भीड़ जुटने की उम्मीद लगाई जा रही थी।

रैली में अन्ना हजारे ने नीतीश सरकार के सुशासन की तारीफ तो की लेकिन बिहार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने से बचते दिखाई दिये। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्ना हजारे की रैली को लोकतंत्र के लिये जरूरी कदम बताया है।
विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि अन्ना हजारे लोगों को लोकतंत्र की रक्षा के लिये जगा रहे हैं। वे समाज और सरकार की गड़बड़ियों के खिलाफ जनमत तैयार कर रहे हैं। अन्ना हजारे के जन आंदोलन का स्वागत है।

अन्ना हजारे की रैली में उनके साथ मंच पर पूर्व सेनाध्यक्ष जेनरल वीके सिंह, जल पुरुष राजेंद्र सिंह, आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ने वाले पीवी राजगोपाल और मुस्लिम नेता सैय्यद गिलानी नजर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें