फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लव मैरिज करने पर ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को सात घंटे तक पेड़ में बांधकर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त

Sat, 08 Apr 2023 03:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में प्रेम विवाह करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को सात घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों के बंधन से मुक्त कराया और थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई से लव मैरिज करने पर गुस्साए ग्रामीणों द्वारा प्रेमी जोड़े को सात घंटे तक बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। प्रेमी को पेड़ में बांधकर और प्रेमिका को एक रूम में बंधक बनाकर मारपीट की गई। हालांकि जब इस बात की सूचना 112 पुलिस टीम को मिली तो पुलिस की टीम ने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों के बंधन से मुक्त करा कर थाने ले गई। जहां से दोनों घायल प्रेमी-प्रेमिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर प्रखंड के हिरंबा गांव निवासी महेश तांती का बेटा सनोज कुमार (20) है। वह फिलहाल जमुई शहर के न्यू टोला बिहारी मोहल्ले स्थित अपने ननिहाल में रहता है। उसी के आसपास अपने एक रिश्तेदार के यहां सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के बाली गांव निवासी शंकर तांती की 20 साल की बेटी अंजू कुमारी भी रह रही थी। इस तरह सनोज अंजू से प्यार करने लगा था। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थी।

इसी सिलसिले में दोनों ने शुक्रवार को मंदिर में शादी रचा ली। जब सनोज अंजू को अपनी पत्नी बनाकर अपने ननिहाल शुक्रवार की शाम शहर के न्यू टोला बिहारी ले आया। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और शुक्रवार की रात प्रेमी जोड़े को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद में सनोज को स्थानीय लोगों ने एक पेड़ में रस्सी के जरिए बांध दिया और सात घंटे तक बंधक बनाए रखा। जबकि उसकी पत्नी अंजू कुमारी को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई। इधर घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें