फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दानापुर के रिसॉर्ट में अनंत सिंह की बेटी का तिलक, समधी के साथ मुस्कुराते दिखे बाहुबली, देखें तस्वीरें

Fri, 20 Nov 2026 07:24 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी सिंह के तिलकोत्सव समारोह में होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को करीब तीन करोड़ रुपये की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार उपहार में दी। समारोह के दौरान उन्होंने दामाद को गाड़ी की चाबी सौंपी। इस खास तोहफे की समारोह में खूब चर्चा रही। देखिए ये तस्वीरें...
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलकोत्सव दानापुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित हो रहा है। समारोह में भव्य सजावट और खास इंतजाम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बीच अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को करीब 3 करोड़ रुपये की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है। उन्होंने समारोह के दौरान दामाद को गाड़ी की चाबी सौंपी। इस खास तोहफे की मेहमानों के बीच खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

अनंत सिंह ने दामाद को भेंट की लग्जरी कार

अनंत सिंह ने दामाद को भेंट की लग्जरी कार - फोटो : अमर उजाला
तिलकोत्सव में सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह की ओर से दिए जाने वाले लग्जरी गिफ्ट की है। वह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को करीब तीन करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार उपहार में देने वाले हैं। इससे पहले भी इस गाड़ी को लेकर चर्चा रही है।

समधी के साथ अनंत सिंह

समधी के साथ अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
समारोह में अनंत सिंह और होने वाले समधी रणविजय सिंह की मुलाकात भी खास चर्चा में है। अनंत सिंह परिवार के साथ समारोह स्थल पहुंचे हैं। इस दौरान होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह ने उनका स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया। 

तिसकोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

तिसकोत्सव में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
तिलकोत्सव के लिए दानापुर स्थित रिसॉर्ट को खास अंदाज में तैयार किया गया है। समारोह को यादगार बनाने के लिए सजावट और मेहमानों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। समारोह की भव्यता भी इस दौरान चर्चा का विषय रही।

तिलकोत्सव की रस्में शुरु

तिलकोत्सव की रस्में शुरु - फोटो : अमर उजाला
तिलकोत्सव की रस्में शुरु हो गई हैं। समारोह के मंच पर अनंत सिंह के सभी बेटे भी दिखाई दिए। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच तिलक की रस्म संपन्न की जा रही है।

नौ पंडित पूरी करायेंगे तिलक और फलदान की रस्म

नौ पंडित पूरी करायेंगे तिलक और फलदान की रस्म - फोटो : अमर उजाला
रस्मों को पूरा करने के लिए नौ पंडितों को बुलाया गया है। यही पंडित तिलक और फलदान की रस्म पूरी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी - फोटो : अमर उजाला
तिलक समारोह के पहले अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने नदवां गांव में रस्में निभाईं। तिलकोत्सव के बाद विवाह से जुड़ी रस्मों का सिलसिला शुरू होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, 23 नवंबर को हल्दी की रस्म होगी। इसके बाद 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया जाएगा। 25 नवंबर को बाढ़ क्षेत्र स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में शादी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें