फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Mohan Singh : पैरोल पर बाहर आए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन, बेटी की शादी का न्योता दिया

Sun, 05 Feb 2023 05:44 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar : बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की रिहाई को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पटना में पिछले महीने दिया गया बयान अभी फलीभूत नहीं हुआ है, लेकिन वह पैरोल पर बाहर आ गए हैं। रविवार शाम सहरसा मंडल कारा से उनकी रिहाई हुई। 
विज्ञापन
शाम 5:18 पर रिहाई के साथ आनंद मोहन ने सभी को बेटी की शादी का न्यौता दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की रिहाई को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पटना में पिछले महीने क्षत्रियों के कार्यक्रम में दिया गया बयान अभी फलीभूत नहीं हुआ है, लेकिन वह पैरोल पर बाहर आ गए हैं। आनंद मोहन को सहरसा मंडल कारा से पहली किश्त में 15 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। 10 फरवरी को बेटी की शादी पर फलदान और 15 फरवरी को होने वाले विवाहोत्सव के लिए उन्हें रिहा किया गया है। शाम 5:18 बजे जेल से निकलने के बाद उन्होंने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी रिहाई हो जाएगी। उन्होंने पैरोल को फिलहाल 15 दिनों का बताया। उन्होंने समर्थकों के साथ मीडिया के जरिए आमजन से भी अपील की कि वह उनकी बेटी एडवोकेट सुरभि आनंद की शादी में शामिल हों।der="0" type="text/html" src="https://www.dailymotion.com/embed/video/x8hxw6s" width="640" height="360" allow="autoplay" allowfullscreen>

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

समर्थकों ने जेल से लेकर गांव तक लगाए आनंद मोहन जिंदाबाद के नारे। - फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे
दिन में कई बार अफवाह फैली कि वह रिहा हो गए। कुछ मीडिया ने दोपहर में ही रिहाई के बाद का उनका बयान भी चलाना शुरू कर दिया। लेकिन, अंधेरा होने के पहले शाम 5:18 बजे जैसे ही आनंद मोहन ने जेल से बाहर कदम रखा तो सभी को विश्वास हो गया कि वह बाहर आ गए हैं। सैकड़ों समर्थकों ने जेल के बाहर आनंद मोहन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। आनंद मोहन जेल से रिहाई के बाद करीब 12 किलोमीटर दूर अपने गांव पंचगछिया के लिए रवाना हुए। इसके पहले उन्होंने समर्थकों-सहयोगियों को खुला न्यौत दिया कि सभी 15 फरवरी को उनकी बेटी की शादी में जरूर आएं। रिहाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि भरोसा रखिए, अभी तो पैरोल पर निकले हैं...जल्दी सब ठीक हो जाएगा। पटना में उनकी बेटी की शादी होगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें