फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: देवघर से लौट रहे ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक शिक्षक समेत दो की मौत, करीब पांच अन्य घायल

Tue, 29 Aug 2023 04:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने देवघर से लौट रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन और मृतक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कर देखने को मिल रहा है। इस सिलसिले में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार एक शिक्षक की दर्दनाक घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार या पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल स्थित एनएच 31 के पास की है।

विज्ञापन


मृतक शिक्षक की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के लाखों गांव निवासी रामविलास सिंह के बेटे धर्मेंद्र कुमार सिंह (51) के रूप में की गई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान गोपाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल हुए लोगों में केदार सिंह, सुबोध सिंह, नंदन सिंह और मृतक शिक्षक के बेटे शिवम कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि सभी लोग ऑटो को रिजर्व करके गुरुवार को देवघर गए थे। देवघर से जल चढ़कर ऑटो पर ही सवार होकर सभी लोग अपने घर लाखों गांव लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल स्थित एनएच 31 के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार मृतक शिक्षक के बेटे शिवम कुमार समेत चार या पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन गंभीर घायलों में से एक गोपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं, बाकी दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिर आगे की कार्रवाई में जुटी गई। मृतक धर्मेंद्र सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशिकपुर गढहरा में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें