Bihar News : आईएएस अधिकारी के मर्डर में दोषी पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन सिंह की रिहाई के बिहार सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल ही रही है। इस बीच वह एक कार्यक्रम के दौरान अपने गुस्से का कवरेज किए जाने पर गुस्सा दिखाकर खबरों में हैं।
पूर्व सांसद आनंद मोहन एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका गुस्सा है। आरा में एक कार्यक्रम के दौरान वह जिस तरह भड़के, उस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें आनंद मोहन आरा में पत्रकारों पर भड़कते हुए कह रहे थे कि हट हट.. हटो पीछे...करोगे बहस। वहीं एक दूसरे वीडियो में अपने कार्यकर्ताओं पर गुस्साते हुए कह रहे हैं कि छोड़िये कर लिए आप अपना जिंदाबाद....बीच बीच में कार्यकर्त्ता कह रहे हैं... जाने दीजिये भैया....फिर आनंद मोहन उन्हें मना करते हुए कह रहे थे...नहीं नहीं आपलोग मीटिंग कीजिए।
विज्ञापन
मीडिया कर्मियों पर ही भड़ास निकालने लगे
आरा के नागरिक प्रचारिणी सभागार में पूर्व सांसद आंनद मोहन गुरूवार को जनसंवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में शमिल होने पहुंचे। लेकिन कार्यक्रम में अवाव्स्था को देखकर भड़क गये और बीच में ही कार्यक्रम को छोड़कर बाहर निकल गए। इस दौरान कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मीडिया पर भी भड़के एक तरफ आनंद मोहन और उनके समर्थकों द्वारा मान मनौव्वल किया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ कुछ मीडियाकर्मी कार्यक्रम का कवरेज करते हुए आनंद मोहन का बाइट लेने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान गुस्से में लाल आंनद मोहन उल्टे मीडिया कर्मियों पर ही भड़ास निकालने लगे और उन्हें तल्खी स्वर में "हट.. हट.. हटिये... जाने दो" कहकर फिर चले गये।
कई साल बाद आरा पहुंचे आनंद मोहन
समर्थकों के काफी मान मनौव्वल के बाद आनंद मोहन शांत हुए। इसके बाद पुनः वह कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि इस चिलचिलाती धूप में हमारी बात को सुनने के लिए इतने लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। आज हमारा गुस्सा इस बात को लेकर हुआ कि हम जो ट्रेनिंग आज आपलोगों को देने आए थे कि जन जन तक अपनी बात कैसे पहुंचाए। लेकिन, इतनी संख्या के बावजूद भी ये हॉल नहीं भरा।