पटना के गांधी मैदान में बिहार स्थापना दिवस की तैयारियां
22 मार्च से मनाये जाने वाले तीन दिवसीय बिहार स्थापना दिवस का विषय सरकार ने तय कर लिया है। इस तीन दिवसीय उत्सव का थीम "शराब मुक्त बिहार" होगा। 5 अप्रैल 2016 को बिहार सरकार ने शराबबंदी को राज्य में लागू किया था। लोगों के बीच इसका प्रचार करने के लिए सरकार ने यह थीम लिया है।
बताते चलें 22 मार्च 1912 में अंग्रेजों ने बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर नया राज्य घोषित किया था। वर्ष 2010 से हर साल 22 मार्च को राज्य में बिहार स्थापना दिवस के तौर पर मनााया जाता है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
इस कार्यक्रंम में शराबबंदी और इससे कारण राज्य में सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन पर किस तहर प्रभाव पड़ा है। उल्लेखनीय है कि बिहार स्थापना दिवस से पहले 21 जनवरी को राज्य में शराबबंदी के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए मानव शृंखला का आयोजन भी किया गया था।
इस मानव शृंखला को जेडीयू ने विश्व की सबसे लंबी मानव शृंखला बताया था, जिसमे 2 करोड़ लोगो ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर 11,000 किेलेमीटर लंबी शृंखला बनाई थी।