फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 May 2023 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

परिजन ने बताया कि दिनेश मजदूरी का काम करता था। वह इस तरह से क्यों फांसी के फंदे पर लटका है। इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं। पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा कि युवक की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या की गई है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना, नवादा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के हुड़डाही गांव में पुलिस ने एक पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगदीश यादव के बेटे दिनेश यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिनेश यादव मजदूरी का काम करता था। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह अचानक आम के पेड़ पर फंदे से शव लटकता देखा। उसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार और रजौली डीएसपी पंकज कुमार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। वहीं, युवक की मौत कैसे हुई, यह अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

परिजन ने बताया कि दिनेश मजदूरी का काम करता था। वह इस तरह से क्यों फांसी के फंदे पर लटका है। इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं। अब इस मामले की जांच पुलिस करेगी तो यह पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें