फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनः राजद का 24 जनवरी से बिहार में किसान जागरूकता सप्ताह

Thu, 21 Jan 2021 06:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी 24 से 30 जनवरी तक किसान जागरूकता सप्ताह मनाएगी। इस दौरान तीनों कृषि कानूनों को लेकर बिहार के किसानों को जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन


यादव ने ऐसे समय यह घोषणा की है, जबकि केंद्र व आंदोलनकारी किसान संगठनों के बीच विवादित कानूनों को कुछ साल के लिए रोकने पर सहमति बनती नजर आ रही है। हालांकि किसान संगठनों ने अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। सरकार ने अपनी ओर से कृषि कानूनों पर डेढ़ साल तक अमल नहीं करने का प्रस्ताव दिया है। किसान संगठन इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें