तेजस्वी यादव और शत्रुघन सिन्हा राष्ट्र मंच की बैठक के दौरान पटना में
- फोटो : PTI
मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया है कि वह भाजपा को छोड़ कर कहीं जाने वाले नहीं हैं। यशवंत सिन्हा के भाजपा छोड़ने के बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगी थी कि शत्रुघ्न सिन्हा भी भाजपा से किनारा कर सकते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस अफवाह पर अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा, "ऐसी अफवाहें थी कि मैं पार्टी (भाजपा) छोड़ दूंगा क्योंकि मुझे चुनाव में टिकट नहीं मिला। लेकिन आज मैं स्पष्ट तौर पर कह रहा हूं कि मैं यहीं रहूंगा और कहीं जाने वाला नहीं।"
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से लगातार नाराज चल रहे हैं और ऐसे कई मौके रहे हैं जब उन्होंने सरकार की नीतियों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है।
भाजपा से नाराज यशंवत सिन्हा ने एक गैर-राजनीतिक 'राष्ट्र मंच' बनाया, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए। कई राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर वे पीएम मोदी से सवाल करने से भी नहीं चूकते।