फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना पहुंचे तेजस्वी यादव बोले- हमदर्दी नहीं, मगर यूपी मे जनाजा अतीक जी का नहीं, कानून का निकला है

Mon, 17 Apr 2023 11:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि UP में अतीक अहमत और उसके भाई की हत्या को लेकर तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा जो लोग भी अपराधी हैं उससे हमलोगों को कोई सहानुभूति नहीं है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि UP में अतीक अहमत और उसके भाई की हत्या को लेकर तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा जो लोग भी अपराधी हैं उससे हमलोगों को कोई सहानुभूति नहीं है। इस देश में कानून है और अपराध का खात्मा होना चाहिए तो उसके लिए कानून और संविधान कोर्ट है। इस देश में प्रधानमंत्री के हत्यारों पर ट्रायल चला। हत्यारों को सजा भी मिली लेकिन यूपी में जो हुआ, यह अतीक जी का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है।

विज्ञापन


योगी राज पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस कस्टडी में अगर सबसे ज्यादा हत्या हुई है। यूपी में हुआ है और यह सस्ती लोकप्रियता को देखते हुए यह काम किया गया है। जातीय गणना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय जनगणना की मांग की। तब सभी दलों को लिखा था और मांग किया था कि जाती जनगणना पूरे देश में होनी चाहिए। अगर बात उन्होंने रखी है तो अच्छी बात है लेकिन हर जगह होना चाहिए। दरअसल डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार सुबह दिल्ली से लौट हैं। वह लैंड फोर जॉब केस को लेकर गए थे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करने हुए उन्होंने यह बयान दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें