फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 प्रशिक्षु आईएएस को भी मिली तैनाती

Sun, 23 Aug 2020 09:41 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। इसमें बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों का तबादला किया गया है और अलग-अलग अनुमंडलों में कुल 49 नए अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीओ) की तैनाती की गई है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासिनक सेवा के 2018 बैच के 10 अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को पदस्थापना और तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी की। एसडीओ के पद पर तैनात वे पदाधिकारी जिनका कहीं और तबादला नहीं किया गया, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों की सूची 

10 आईएएस अफसर की अनुमंडल पदाधिकारी के तौर पर तैनाती 

  • वैभव श्रीवास्तव, एसडीओ आरा सदर 
  • शेखर आनंद, एसडीओ बगहा, पश्चिम चम्पारण 
  • निखिल धनराज निप्पणीकर, एसडीओ जहानाबाद 
  • नितिन कुमार सिंह, एसडीओ पटना सदर 
  • अम्रिषा बैंस, एसडीओ मोहनिया, कैमूर
  • अभिषेक रंजन, एसडीओ मधुबनी सदर 
  • आशुतोष द्विवेदी, एसडीओ मनिहारी, कटिहार 
  • विनोद दूहन, एसडीओ दानापुर, पटना
  • साहिला, एसडीओ नरकटियागंज, पश्चिम चम्पारण 
  • प्रतिभा रानी, एसडीओ जमुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें