शुक्रवार को फिल्म निर्देशक ओम रावत के निर्देशन में रामायण पर आधारित बनी फिल्म
आदिपुरुष देश भर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसको लेकर भागलपुर शहर के सिनेमाहॉल दीपप्रभा में भी यह फिल्म प्रदर्शित की जा रही है। निदेशक टीम के निर्देशानुसार सिनेमा हॉल की मैनेजमेंट टीम ने भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी के लिए सभी शो में एक सीट रिजर्व कर दिया है। उनका कहना है कि महाबली हनुमान उस सीट पर बैठकर आदिपुरुष फिल्म का आनंद लेंगे।
जानिए किस सीट पर विराजेंगे महाबली हनुमान
सिनेमा हॉल के मैनेजमेंट टीम के अनुसार महाबली हनुमान के लिए स्पेशल डीसी की सीट संख्या A 30 आरक्षित की गई है जिसपर महाबली हनुमान तब तक विराजेंगे जबतक यह फिल्म दीपप्रभा हॉल में चलेगी।
फिल्म शुरू होने से पहले होगी पूजा अर्चना
इस संबंध में दीपप्रभा सिनेमा हॉल के मैनेजर जनक सिंह का कहना है कि आदिपुरुष को प्रदर्शित करने से पहले इस सीट की विधिवत पूजा की जाएगी। साथ ही सबों को यह निर्देश दिया जाएगा कि इस सीट से सभी दूरी बना कर रखें।