फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफ्लाइटिस का कहर, गई नौ बच्चों की जान

Fri, 06 Jun 2014 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर में इस साल भी इंसेफ्लाइटिस अपना कहर बरपा रहा है। कुछ बच्चों की मौत हुई है जबकि कुछ बच्चे अलग अलग अल्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन


पिछले साल भी इस बीमारी ने अकेले मुजफ्फरपुर में ही 150 से अधिक बच्चों की जान ले ली थी। साल 2012 में भी इस बीमारी के कारण 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी।

अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक अभी तक इस बीमारी ने नौ बच्चों की जानें ले ली हैं जबकि 12 से अधिक बच्चे अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि यह बीमारी 'एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम' AES है।

इस बीमारी में बच्चों को ह्यूमिडिटी से बचाकर रखने की जरूरत होती है लेकिन मुजफ्फरपुर के जिन अस्पतालों में बच्चे भर्ती हैं वहां एसी या तो हैं नहीं या फिर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत ये है कि जो मां बाप अपने बच्चों को अस्पताल लेकर आते हैं वो ये भी नहीं जानते कि उनके बच्चे बचेंगे या नहीं। बुधवार को 61 प्रतिशत आद्रता थी जो गुरूवार को बढ़ कर 62 प्रतिशत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें