फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुपौल में रुपयों के लेनदेन को लेकर आपस में तेजाब से हमला, दोनों पक्षों से तीन बच्चों समेत नौ घायल

Wed, 29 Mar 2023 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सुपौल के रघुनाथपुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज त्रिवेणीगंज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल में इन दिनों तेजाब कांड में बढ़ोतरी हुई हैं। ताजा मामला जदिया थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव का है। जहां दो चचेरे भाइयों में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर एक पक्ष ने तेजाब से हमला कर कुल नौ लोगों को घायल कर दिया है। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। उनका इलाज त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। यह भी जा रहा है कि इस घटना में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रभाष यादव से उसके चचेरे भाई ने साल 2019 में चेन्नई में काम करने के दौरान साढ़े नौ हजार रुपये लिए थे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। लेकिन बुधवार को इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया और दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। इसके बाद प्रभाष यादव ने घर में रखे तेजाब को लोगों पर छींटना शुरू कर दिया। प्रभाष की मां सहित अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद दोनों पक्षों से घायलों को त्रिवेणीगंज अस्पाताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर आरोपी प्रभाष यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी तेजाब से हमला किया। उसके बाद उसने लोगों पर तेजाब फेंका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें