फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आरोपी बाहर और पीड़ित गया जेल में

Wed, 20 Feb 2013 11:08 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जदयू के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर अपहरण का आरोप लगाने वाले पीड़ित को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किया गया राजू नाम का युवक अपने अपह्रत पिता अभय सिंह के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने बेऊर गया था। पुलिस ने राजू को बाढ़ थाना क्षेत्र से जुड़े किसी अन्य आपराधिक मामले में हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


राजू ने अपनी शिकायत में अनंत सिंह पर अपने पिता के अपहरण करने और उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। राजू ने बताया कि उनके पिता अभय सिंह 14 फरवरी से गायब हैं। वहीं विधायक अनंत सिंह ने इस मामले से कोई संबंध होने से साफ इंकार करते हुये इन आरोपों को अपने खिलाफ साजिश बताया है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने राजू को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह दो पक्षों से जुड़ा हुआ मामला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। गायब अभय सिंह की तलाश भी जारी है। मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें