फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: सीवान में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल; दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटना

Wed, 03 Jan 2024 02:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Road Accident: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बारे में थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घायल युवक को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक छोटन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। दरअसल, एमएच नगर हसनपुरा में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, दूसरी घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की हैं, जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पहली घटना जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा पंचायत के उसरी गांव के पास की है। जहां एक व्यक्ति बीती देर रात गोपालपुर बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर एमएच नगर हसनपुरा जा रहा था। तभी उसरी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटन यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया।

वहीं, दूसरी घटना बीती देर रात बसंतपुर थाना क्षेत्र के गंगा दास के मठिया के पास की है। जहां एक युवक अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से बसंतपुर बाजार में समान की खरीदारी करने गया था। वापस लौटते वक्त गंगा दास के मठिया के पास पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बसंतपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। तब आनन-फानन में बसंतपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को बसंतपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरा साथी मठिया गांव निवासी अजित कुमार राय की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 
अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बारे में थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें