Road Accident : पटना से सटे एक शहर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें महिला और बच्चा समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी लोग मुंडन कराकर ऑटो में सवार होकर लौट रहे थे।
भोजपुर में मुंडन समारोह से वापस लौट रहे सवारी से भरी ऑटो में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो पर सवार चार लोगों घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार महिला व बच्ची समेत इग्यारह लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद शाहपुर थाना एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित फौजी होटल के समीप आरा-बक्सर नेशनल हाईवे की है।
विज्ञापन
मृतकों में वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के नयकापाढ़ी फतेहपुर गांव निवासी मनोज महतो का पुत्र अजीत कुमार (7),उसी जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के छिवकिया गांव निवासी शिव नंदन महतो की पत्नी सुहागी देवी (50), पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी उत्तम महतो की पत्नी शुभाग्या देवी (65) एवं उसी गांव के निवासी मोहन महतो की पत्नी सिरतिया देवी (65) शामिल है। जबकि ज़ख्मियों में पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी नारायण महतो,उनकी तीन पुत्री सीमा कुमारी,शिवानी कुमारी, गीता कुमारी,पुत्र कार्तिक कुमार,उसी जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास टोला बिगहा निवासी संजय महतो,उनका पुत्र गोलू कुमार,वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मनोज पासवान की पत्नी अनीता देवी,उसी जिले के तेरसीया थाना क्षेत्र के छिवकी गांव निवासी कृष्णा महतो की पत्नी प्रमिला देवी,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी बिरजा महतो की पत्नी ज्ञानती देवी एवं पुत्र दीपू कुमार शामिल है।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ लोग ऑटो में सवार होकर मुंडन समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला और बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 11 लोग घायल हो गये है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भारती कराया गया है।