फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : सड़क हादसे में भाजपा नेता और उनके ससुर की मौत, कुंभ से बिहार लौटने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 06 Feb 2025 05:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

BJP leader die : प्रयागराज महाकुंभ से काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के दौरान कार एक्सीडेंट में भाजपा नेता की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ कुंभ से स्नान कर बनारस आ रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह बबन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कुंभ से बिहार लौटने के दौरान कार हादसे में भाजपा नेता और उनके ससुर की मौत हो गई। यह घटना वाराणसी में में हुआ है। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोहा निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह बबन और उनके ससुर बेगूसराय निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में की गई है। वह अपने परिवार के साथ कुंभ से स्नान कर बनारस आ रहे थे।

विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ से काशी विश्वनाथ जाने के दौरान हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना गुरुवार की अहले सुबह की है। भाजपा नेता कार से प्रयागराज महाकुंभ से काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। तेज रफ़्तार होने की वजह से कार वाराणसी जिले के राजातालाब स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़ी बस के पीछे घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित उनके ससुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी विभा, ससुर, साला प्रवीण कुमार सिंह, सरहज सुषमा देवी के साथ कार से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। वहां से स्नान करने के बाद वाराणसी काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए जा रहे थे, जिसके बाद वहां पूजा अर्चना के बाद घर के लिए विदा होते। घटना की सूचना मिलते ही पुत्र विक्की, भतीजा चुन्नू सहित अन्य वाराणसी के लिए निकल चुके है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें