फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भीषण हादसे में दो की मौत; मिनी ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर, बाइक सवार दंपती भी आए चपेट में

Wed, 26 Jun 2024 07:20 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar : NH पर दो गाड़ियों टाटा 407 और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के बीच में एक बाइक सवार दंपती भी चपेट में आ गए है, जिसमें पति की मौत हो गई है। इस घटना में स्कॉर्पियो मालिक की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है।
विज्ञापन
सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगो की मौत हो गई है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के दोस्तियां चौक के पास की है, जहां दो वाहनों की सीधी टक्कर हो गई।  दोनो गाड़ियों के बीच में एक बाइक सवार दंपती भी चपेट में आ गए है, जिसमें पति की मौत हो गई है वहीं पत्नी की स्थिति बेहद नाजुक है। इसके अलावा स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है। मृतक की पहचान बेला निवासी स्कॉर्पियो मालिक नागेश्वर महतो के पुत्र विवेक कुमार व रामचद्र गोसाई के रूप में की गई है। जख्मियों में कौशल्या देवी समेत दो अन्य शामिल है। इस हादसे में कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां तीनो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
टाटा 407 और स्कॉर्पियो के बीच भीषण बाइक सवार आया चपेट में 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनबरसा थाना क्षेत्र के दोस्तियां के पास राष्ट्रीय उच्च पथ पर दो गाड़ियों टाटा 407 और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए है। दोनो गाड़ियों के बीच में एक बाइक सवार दंपती भी चपेट में आ गए है, जिसमें पति की मौत हो गई है वहीं पत्नी की स्थिति बेहद नाजुक है। स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वही, शव का पोस्टमार्टम करा रही है और जख्मियो से बयान लेने के लिए होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें