फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी में शरीक होने मायके आई थी महिला, पड़ोसी ने हाथ-पैर बांध नशे में किया बलात्कार

Mon, 05 Jun 2023 12:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मनियारी एसएचओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रेप की शिकार महिला का एसकेएमसीएच में इलाज कराया जा रहा है। महिला के बयान के बाद मामले में और बातें सामने आएंगी।
विज्ञापन
मनियारी थाना, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में हाथ-पैर बांधकर चार बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला की हालत नाजुक है। उसका इलाज जिले के एसकेएमसीएच में कराया जा रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत था। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया। मामला मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात आरोपी युवक ने घर में घुसकर महिला से रेप किया। पहले उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर उसे अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का मायका मनियारी इलाके में है। वह एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। आरोपी युवक उसके पड़ोस का ही रहने वाला है। वह देर रात सोने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। वह छोड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन, आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी। रेप के दौरान महिला बेहोश हो गई। जब होश आया तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना धीरे-धीरे अगल-बगल के गांव में फैल गई। उसके बाद लोगों ने 112 गस्ती दल को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी भागकर अपने घर में छिप गया था। आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महिला को जांच के लिए देर रात ही एसकेएमसीएच भेज दिया।

इस मामले में मनियारी एसएचओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रेप की शिकार महिला का एसकेएमसीएच में इलाज कराया जा रहा है। महिला के बयान के बाद मामले में और बातें सामने आएंगी। फिलहाल पीड़िता के स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद मेडिकल जांच और कोर्ट में 164 का बयान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें