फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज में देरी से मौत; गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की भारी तोड़फोड़

Fri, 21 Jul 2023 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

vandalism in Aurangabad Sadar Hospital: नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सब क़ुछ सामान्य है। अस्पताल की ओपीडी चालू हो गई है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते मृत किशोर के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल एक किशोर की मौत शुक्रवार की दोपहर इलाज में देरी होने के कारण हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए और उन्होंने अस्पताल में जमकर बवाल काटा गया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया। चार एंबुलेंस के शीशे तोड़ डाले। अस्पताल के कई कमरों की खिड़कियां और दरवाजे भी तोड़ दिए। इस दौरान डॉक्टर और अन्य स्टाफ डर से भाग खड़ा हुआ। अस्पताल की ओपीडी सेवा करीब दो घंटे तक बाधित रही। बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हुई। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सब कुछ सामान्य है।

विज्ञापन


अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर से घायल हुआ था किशोर
मदनपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी श्रीराम यादव का पुत्र रंजीत कुमार (16) घर से कोचिंग के लिए गया था। कोचिंग में पढ़ाई करने के बाद वह घर लौटने के लिए घटराइन हाई स्कूल के पास एनएच-19 पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से हुई किशोर की मौत
रेफर किए जाने के बाद परिजन घायल किशोर को लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि सदर अस्पताल पहुंचने पर किशोर बोल रहा था। लगभग दो घंटे तक डॉक्टरों ने इंतजार करवाया। उचित इलाज नहीं किया गया। इसी कारण किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


किशोर की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा व तोड़फोड़
सदर अस्पताल में किशोर की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल परिसर में खड़े चार एंबुलेंस के शीशे तोड़ डाले। अस्पताल के कई कमरों की खिड़कियां और दरवाजे तोड़ डाले। अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। डर से डॉक्टर और स्टाफ भाग खड़ा हुआ। अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद हो गई। बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हुई।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया
परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना अस्पताल प्रशासन ने औरंगाबाद नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सब क़ुछ सामान्य है। अस्पताल की ओपीडी चालू हो गई है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें