बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव चुनावी रैली में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हाथापाई हुई। रैली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में तेजस्वी यादव पहुंच गए थे। इसी बीच, एक युवक मंच पर चढ़ गया और तेजस्वी यादव को माला पहनाने की कोशिश करने लगा। फिर सुरक्षा के लिहाज से युवक को पुलिस ने मंच पर से उतार दिया। बताया जाता है कि इसी के बाद उस युवक के समर्थक आक्रोशित हो उठे और सभा में हंगामा कर दिया।