मॉक ड्रिल के जरिए भविष्य और संकटकालीन समय की तैयारियों को परखा गया। गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट एयरबस 319 पटना से कोलकाता जा रही फ्लाइट को गुरुवार की देर शाम हाईजैक की सूचना के बाद जबरन उतारने से हड़कंप मच गया। एटीसी को सूचना मिली कि भारतीय पंजीकृत विमान VT-XYZ कॉल साइन ABC-123 जिसमे 6 क्रू और 156 यात्री सवार हैं। 3 आतंकियों के कब्जे में है।आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है।
हाईजैक की सूचना मिलते हीं सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम,बिहार एटीएस और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। पूरे एयरपोर्ट परिसर को घेराबंदी कर संवेदनशील स्थान पर अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया। वहीं, एयरपोर्ट पर अधिकारियों के द्वारा महत्वपूर्ण विभागों द्वारा हाईजैकिंग की घटनाओं पर कार्रवाई को लेकर समीक्षा बैठक की गई।
सभी 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
डेढ़ से दो घंटे तक एटीएस की टीम ने ऑपरेशन चलाते हुए 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं, 1 आतंकी को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद सभी 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें- Bihar: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
'एंटी हाईजैकिंग मॉक एक्सराइज किया गया'
एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग मॉक एक्सराइज किया गया। विमानपत्तन समिति किसी भी हवाई अड्डे पर हाईजैकिंग की घटनाओं में सक्रिय की जाने वाली महत्वपूर्ण समिति होती है। समिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ जिला प्रशासन,राज्य पुलिस,स्वास्थ्य विभाग, एयरलाइन ऑपरेटर सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण विभागों द्वारा हाईजैकिंग की घटनाओं में कार्रवाई करती है। मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर सभी टीमों को धन्यवाद दिया।