फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दहेज के बकाया 51 हजार रुपये न देने पर विवाहिता की गला घोटकर हत्या; सबूत छिपाने के लिए शव जलाने की कोशिश

Wed, 05 Jul 2023 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

चकमहेसी थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टिड्डू ने कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। परिवार वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले से दहेज के बकाया 51 हजार रुपये नहीं देने पर एक विवाहिता की गला घोटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना चकमहेसी थाना क्षेत्र के डढिया पोखर गांव में बुधवार सुबह हुई। मृतका की शादी एक साल पहले ही हुई थी। हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए ससुराल वाले शव को गढ्ढा कर गोहिरा से जलाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पूर्व सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने चिता और शव को बाहर निकाला। वहीं, पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान चकमहेसी थाने के डढिया पोखरी हाजीगंज निवासी संतोष राम की पत्नी अंजली कुमारी (20) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका अंजली की मां पटोरी थाना क्षेत्र के धनुखि वसंत गांव निवासी लक्ष्मी राम की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक साल पहले की थी। पिछल दो महीने से उसके दामाद और बेटी के ससुराल वाले दहेज का 51 हजार रुपये बकाया देने की मांग कर रहे थे। सुशीला देवी ने बताया कि शादी में हुए कर्ज के कारण वह राशि देने में असमर्थ थी। इस कारण उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी।

मृतका अंजली कुमारी की फाइल फोटो

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने चार जुलाई को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है। सूचना पर जब वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसके ससुराल वाले उसके शव को शमशान में ले जाकर गढ्ढा कर गोहिरा से जलाने की तैयारी कर रहे थे। मना करने पर भी नहीं मान रहे थे। उसके बाद उन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


चकमहेसी थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टिड्डू ने कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। परिवार वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें