फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलि चढ़ाने जा रहे सिरफिरे से लोगों ने बच्ची को बचाया

Mon, 26 Nov 2018 04:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर में एक सिरफिरे बदमाश ने चार साल की बच्ची की बलि चढ़ाने की कोशिश की। सिरफिरा बच्ची को बहला कर मंदिर ले गया था। इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और मासूम को बचाया।  
विज्ञापन


हमले में गंभीर रूप से घायल बच्ची की हालत नाजुक 
इस दौरान सिरफिरा बच्ची के शरीर के कुछ हिस्सों पर धारदार हथियार से वार कर चुका था। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छुरे से जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिरफिरे ने किन परिस्थितियों में बच्ची को बलि देने की कोशिश की इसकी छानबीन चल रही है। बच्ची को जख्मी हालत में सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत नाजुक है। खबर लिखे जाने तक वह होश में नहीं आ सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें