फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तालाब में नहाने के दौरान एक शख्स की डूबने से मौत; 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

Sun, 08 Oct 2023 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। उसके शव को 16 घंटे बाद बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
व्यक्ति के शव की तलाशी के दौरान मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने रविवार की सुबह बरामद किया। मामला जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के कर्मन पहाड़ी के पास का है। मृतक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव निवासी नारायण मांझी पिता भरोसी मांझी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नारायण मांझी शनिवार की दोपहर बाद तालाब में नहाने के लिए गया था। जहां अचानक वह डूबने लगा। तभी वहां आसपास खेल रहे दो बच्चों की नजर उसपर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे। उसी दौरान आसपास के कई युवकों ने तालाब में उतर कर नारायण मांझी की तलाश करना शुरू की। लेकिन घंटों बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला सका। उसके बाद ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी अंचल अधिकारी रणधीर प्रसाद और मलयपुर थानाध्यक्ष वीर भद्र सिंह को देकर उक्त व्यक्ति को ढूंढने के लिए गोताखोर बुलाने की मांग की।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी और मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर देर शाम तक गोताखोरों से उक्त व्यक्ति की तलाश कराई गई। लेकिन देर शाम हो जाने की वजह से गोताखोर भी उसे ढूंढने में सफल नहीं हुए। उसके बाद रविवार की सुबह गोताखोरों की टीम एक बार फिर तालाब में उक्त व्यक्ति की तलाश करने के लिए उतरी। करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। उसके शव को 16 घंटे बाद बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें