फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aurangabad: बीच सड़क पर लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटने लगी यह लड़की, जानें-क्यों?

Mon, 27 Feb 2023 08:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

पिटने वाला लड़का कुछ दिनों से लड़की का रोज पीछा करता था और उस पर फब्तियां कसता था। लड़की यह सब काफी समय से बर्दाश्त कर रही थी। लेकिन लड़की ने हर रोज पीछा करने, भद्दे कमेंट्स करने और छेड़खानी से तंग आने के बाद सोमवार को लड़के की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पीछा करने और छींटाकसी करने पर बीच सड़क पर लड़के को पीटती लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद में सोमवार की दोपहर बाद एक लड़की ने एक लड़के पर दे दनादन चप्पलों की बरसात कर दी। इस दौरान लोग घटना की वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी पिटते लड़के को बचाने की कोशिश नहीं की। लड़की का पीटने से जब मन भर गया तो वह उसे वहीं छोड़कर चली गई।

विज्ञापन


दरअसल, पिटने वाला लड़का कुछ दिनों से इस लड़की का रोज पीछा करता था और उस पर फब्तियां कसता था। लड़की यह सब काफी समय से बर्दाश्त कर रही थी। लड़के की ये हरकत करने की हिम्मत बढ़ती ही जा रही थी। लेकिन सोमवार को लड़की ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

लड़की का पीछा और छींटाकसी करता था लड़का
यह मामला औरंगाबाद शहर का ही है। लड़के को पीटने वाली लड़की भी शहर के एक मुहल्ले की निवासी है। हालांकि पिटाई देखने वाले लोगों ने लड़के बचाने के बजाय उल्टा वीडियो को वायरल कर उसकी रही सही इज्जत को पलीता लगा दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की लड़के को जमकर पीटती नजर आ रही है। लड़की बीच सड़क पर लड़के को बाल खींच-खींच कर पीट रही है। जब इस वीडियो के बारे में पता चला कि यह वीडियो जिला मुख्यालय स्थित एक जगह का है। यह भी पता चला कि लड़की ने हर रोज पीछा करने, भद्दे कमेंट्स करने और छेड़खानी से तंग आने के बाद यह कदम उठाया। फिर लड़की ने मनचले की जमकर धुलाई कर दी। लड़के को पीटने के दौरान लड़की के शोर पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने वीडियो भी बनाए। इस दौरान मनचला लड़की की गिरफ्त से छूटकर भागने लगा। तभी लड़की ने पीछा कर उसे फिर से पीटना शुरू कर दिया।

हाथ पकड़ने पर आक्रोशित हुई लड़की
जानकारी के अनुसार मनचला लड़का पिछले कई दिनों से लड़की को पीछा कर परेशान कर रहा था। लड़की परिवार की इज्जत की खातिर यह सब सह रही थी और नजरअंदाज कर दे रही थी। लेकिन सोमवार को हद तो तब हो गई जब लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया। लड़की गिड़गिड़ाई कि इन सब चीजों में मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरा हाथ छोड़ो, मगर मनचला नहीं माना।

इसके बाद लड़की ने हिम्मत दिखाई और चंडी बनकर उसकी जमकर पिटाई कर डाली। इसके बावजूद मनचले ने गीदड़ भभकी दी। देख लेने की धमकी देने लगा। धमकी सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती ने रोते हुए लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने भी मनचले को जमकर पीटा। बाद में वह लोगों के चंगुल से बच निकला और फरार हो गया नहीं तो वह पुलिस की गिरफ्त में होता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें