फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में एक डंपर ने एक बाइक को सामने से मारी टक्कर, 12 साल के बच्चे की मौत, एक अन्य घायल

Mon, 17 Apr 2023 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

मृतक और घायल युवक के साथी नूर हसन ने बताया कि हम लोग बरहनी गांव के बगल में स्थित एक चिमनी पर काम करते हैं। सोमवार की दोपहर डीजल लाने के लिए वीरू और सत्यम बरहनी गांव स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सत्यम और वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सदर अस्पताल, सीवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास डंपर ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान यूपी के शहाजनपुर गांव निवासी प्रेम पाल के बेटे सत्यम कुमार (12) के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज निवासी वीरू कुमार के रूप में की गई।

विज्ञापन


मृतक और घायल युवक के साथी नूर हसन ने बताया कि हम लोग बरहनी गांव के बगल में स्थित एक चिमनी पर काम करते हैं। सोमवार की दोपहर डीजल लाने के लिए वीरू और सत्यम बरहनी गांव स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। वे पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचने वाले थे कि एक डंपर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में सत्यम और वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया, जबकि वीरू की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चिमनी मालिक और सत्यम के परिजनों को दी। जहां परिजन और चिमनी मालिक आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सत्यम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि घटना के बाद डंपर और उसके चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज जिले के मीरगंज निवासी वीरू चिमनी पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था, जबकि सत्यम का पूरा परिवार चिमनी पर ईंट पथाई का काम करते हैं। जो प्रतिदिन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की दोपहर वीरू के कहने पर सत्यम डीजल लेने के लिए साथ में पेट्रोल पंप गया, जहां सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

नूर हसन ने यह भी बताया कि हम सभी लोग रामाशंकर नामक व्यक्ति की चिमनी पर काम करते हैं। मृतक सत्यम दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई शिवम चिमनी पर ही रहकर ईंट पथाई का काम करता है और उसका पूरा परिवार मां, बहन और पिता भी इसी चिमनी पर काम करते हैं। ये सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं। मृतक के पिता ने मौत की सूचना अपने गांव में भी दी, जिससे वहां पर भी मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें