फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड का एक और कारनामा, परिणाम घोषित होने से पहले गायब हुईं 200 उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 19 Jun 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के सुशासन में 10वीं बोर्ड के परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले ही 200 उत्तर पुस्तिकाएं गायब हो गई हैं। पुस्तिकाओं से भरा यह बैग गोपालगंज के एक स्कूल से गायब हुआ है। यह घटना एसएस बालिका इंटर स्कूल की है। जहां पुस्तिकाओं को जांचने और परिणाम भरने के लिए रखा गया था। स्कूल प्रशासन ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन

इस मामले में प्राचार्य ने स्कूल के ही आदेशपाल और नाइट गार्ड के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी उत्तर पुस्तिकाओं को बिहार बोर्ड के कर्मी को सौंप दिया गया। लेकिन इस उत्तर पुस्तिका में विज्ञान के दो और सामाजिक विज्ञान की कॉपियां स्ट्रॉग रूम से गायब पाई गईं।

जब इस दो विषयों की उत्तर पुस्तिका के लिए स्ट्रॉग रूम में रखे पूरे बंडल की जांच की गयी तो पता चला यहां से हिंदी के 13 बैग, लिटरेचर के 3 बैग, इंग्लिश , उर्दू , साइंस , सोशल साइंस सहित कई विषयों की कुल 213 बैग और अन्य उत्तर पुस्तिका भी गायब है। बहरहाल,  पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


चौंकाने वाली इस घटना ने एक बार फिर से बिहार में शिक्षा और सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साल 2016 में 12वीं के बोर्ड परिणामों में होने वाला घोटाला सामने आया था। वहीं पुलिस ने उत्तर पुस्तिकाएं खोने के मामले में अपनी छानबीन शुरू कर दी है। 31 मई 2016 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति घोटाला सामने आया था।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परिणाम में मानवशास्त्र , विज्ञान से सौरभ श्रेष्ठ ने टॉप किया था। इसके अलावा विज्ञान के तीसरे टॉपर रहे राहुल कुमार का भी कई टीवी चैनलों पर इंटरव्यू हुआ था। तीनों ही आसान से सवालों का जवाब देने में असमर्थ रहे थे। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि सभी टॉपर्स ने नकल करके परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें