फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: पितृपक्ष मेला से पिंडदान कर लौट रहे यात्रियों की बस की ट्रक से टक्कर; एक महिला की मौत, 12 घायल

Wed, 04 Oct 2023 11:28 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Kaimur Bus Accident: एक यात्री ने बताया कि गया से हम लोग (65 यात्री) पिंडदान करने और काशी भ्रमण करने आए थे। हमारी बस की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। घटना के समय हम लोग सो रहे थे, जिस कारण समझ नहीं पाए कि घटना कैसे हुई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज एनएच 2 के पास मंगलवार रात करीब तीन बजे पर्यटक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला पर्यटक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह और एनएचएआई को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सूचना पर दुर्गावती थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। वहीं, एनएचएआई की दो और सरकारी अस्पताल की पांच एंबुलेंस गाड़ियों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान 12 घायलों को इलाज के लिए पीएचसी दुर्गावती पहुंचाया गया। सभी की स्थिति काफी नाजुक थी। सभी घायलों को घटनास्थल से भभुआ सदर अस्पताल भिजवा दिया गया।

सभी तीर्थ यात्री उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज के रहने वाले बताए गए हैं। वे गया में पिंडदान करने और काशी भ्रमण को लेकर आए हुए थे। उनकी बस एनएच-2 महमदगंज में ट्रक से टकरा गई थी।
विज्ञापन


एक यात्री ने बताया कि गया से हम लोग (65 यात्री) पिंडदान करने और काशी भ्रमण करने आए थे। हमारी बस की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। घटना के समय हम लोग सो रहे थे, जिस कारण समझ नहीं पाए कि घटना कैसे हुई। आंख खुली तो गाड़ी क्षतिग्रस्त थी। हम लोग एक-दूसरे के नीचे दबे पड़े थे।

दुर्गावती पुलिस सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उनमें से एक महिला की मौत होने पर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल दुर्गावती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें