फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग में अब मैनुअली काम से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटना/डेस्क। उपमुख्यमंत्री व वाणिज्य कर मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब वाणिज्य कर विभाग में कोई भी काम मैनुअली नहीं होगा। क्षेत्रीय कार्यालयों से आनेवाली रिपोर्ट भी अब मैनुअली नहीं आयेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों को बैठक के लिए बार-बार पटना का चक्कर काटना पड़ता था, अब उन्हें ऐसा करने से मुक्ति मिलेगी। श्री मोदी बुधवार को अपने कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम को शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी अपना माइंड सेट बदलना होगा। जब सरकार नई-नई तकनीकी सुविधा उपलब्ध करा रही है तो जनता को कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति देनी होगी. पहली जुलाई से अंतरराज्यीय व्यापार के लिए फॉर्म सी को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इससे टैक्स चोरी रोकने में विभाग को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त सह सचिव सुधीर कुमार, वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त प्रह्लाद बैठा, बेल्ट्रान के एमडी अतुल कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें