फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में 91 हजार शिक्षक होंगे नियुक्त

Sat, 24 Nov 2012 03:19 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अगले पांच सालों में 91 हजार 239 शिक्षाकों की नियुक्तियां होंगी। यह नियुक्तियां सभी राजकीय, अल्पसंख्यक व प्रोजेक्ट विद्यालयों में बारहवीं की पढ़ाई शुरू करने के उद्देश्य से की जाएंगी। इन शिक्षकों को नौ हजार रूपये वेतनमान दिया जायेगा।
विज्ञापन


यह फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग के पदसृजन प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी। इन नियुक्तयों से सरकारी खजाने पर हर साल 565.32 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पडे़गा। कैबिनेट के प्रधान सचिव रवि कांत ने कहा कि यह नियुक्ति बिहार जिला परिषद/नगर निकाय माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली, 2012 के तहत होगी।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि आर्यभट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में नैनो साइंस व नैनो टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी गयी है। इस पर 15.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई नियुक्तियों में पांच साल में लगभग 91 हजार और चालू शैक्षाणिक सत्र में 52 हजार 345 उच्च माध्यमिक शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे। इसी तरह 2013-14 में लगभग आठ हजार, 2014-15 में करीब नौ हजार नियुक्तियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें