राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 66वें जन्मदिन पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने 66 पाउंड का केक काटा।
राजद के प्रदेश कार्यालय में बिहार विधानसभा में नेता, प्रतिपक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी की मौजूदगी में राजद कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें पार्टी के प्रतीक चिन्ह 'लालटेन' के आकार का 66 पाउंड का केक काटा गया।
इस दौरान पार्टी ने आगामी 2014 के लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक शक्तियों का अंत करने का संकल्प लिया।
राजद के मीडिया प्रभारी रंधीर यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव दिल्ली में होने के कारण इस मौके पर उपस्थित नहीं हो सके।