फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में होगी 27 हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती

Tue, 11 Jun 2013 02:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिमों की शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से बिहार सरकार इस साल अक्टूबर तक 27 हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती करेगी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री पी.के शाही ने यह घोषणा की है।

उर्दू टीचरों की नियुक्ति की अधिसूचना 20 जून तक जारी कर दी जाएगी और इससे संबंधित परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी।

शिक्षा मंत्री शाही ने कहा कि राज्य में उर्दू टीचरों के साथ-साथ बांग्ला भाषा के टीचरों की भी जरूरत है।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा ने यह भी बताया कि शिक्षा विभाग को पंचायत स्तर पर एक हजार हाई स्कूल खोलने के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इन स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें