पटना में शनिवार को शुरू हुए छठे कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी समिट में 52 देशों के रिप्रेजेंटेटिव भाग ले रहे हैं। समिट का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। हंगामे की वजह बने राज्य के डिप्टी सीएम सुशील मोदी। सुशील मोदी अपने भाषण में कहा कि केंद्र की बीजेपी और राज्य सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है और मिलकर काम कर रही हैं। इसी का नतीजा है कि भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के 4 पूर्व मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। इतना सुनते ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। विधायकों ने हंगामा इतना बढ़ गया कि लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की उन्हें चुप कराने की कोशिश नाकाम हो गई।
अपने स्वागत भाषण में सुशील मोदी ने जैसे ही कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सजा पाकर राज्य के 4 पूर्व मुख्यमंत्री किसी न किसी जेल में बंद हैं, इतना सुनते ही आरजेडी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।