बिहार पोस्टल सर्किल द्वारा छह योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह मौजूद रहे। रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'आधार सक्षम भुगतान प्रणाली' (एईपीएस) के जरिए बिहार में लाभार्थियों को 350 करोड़ रुपये डोरस्टेप तक वितरित किए गए हैं।