फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः बाढ़ से 56 की मौत, 65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, NDRF की 22 टीमों ने संभाला मोर्चा

Tue, 15 Aug 2017 07:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ से अबतक 56 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार ने की है।
विज्ञापन
56 people have died in the #BiharFloods, says Additional Secretary of the Disaster Management Department of #Bihar, Anirudh Kumar. — ANI (@ANI) August 15, 2017


जानकारी के मुताबिक मरने वालों में से 20 अररिया, 8 किशनगंज, 3 पूर्वी चंपारण, 9 पश्चिम चंपारण, 3 दरभंगा, 3 मधुबनी, 5 सीतामढ़ी, 4 मधेपुरा, और 1 शिवहर का व्यक्ति शामिल है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि राज्य में बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन

  #BiharFloods:  20 died in Araria, 8 Kishanganj, 3 East Champaran,9 West Champaran,3 Darbhanga,3 Madhubani,5 Sitamarhi, 4 Madhepura,1 Sheohar — ANI (@ANI) August 15, 2017

बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ से राज्य में बड़े स्तर पर जान- माल का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार के द्वारा बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित निकाले जाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है । बाढ़ के कारण बिहार के 12 जिलों के 84 प्रखंड और 889 ग्राम पंचायतें  और 65.37 लाख आबादी प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 182480 को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 254 राहत शिविरों में 48120 लोग शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- बिहार में बाढ़ से 41 की मौत, 12 जिलों की 65.37 लाख आबादी प्रभावित

बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ की 22 टीम जिसमें 949 जवान एवं 100 नौका, एसडीआरएफ की टीम जिसमें 42 जवान और 82 नौका, सेना के 630 जवान एवं उनकी 70 नौकाओं को लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें