फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार और झारखण्ड में बिजली गिरने से 51 लोगों की मौत, कई घायल

Thu, 25 Jul 2019 10:16 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बिहार और झारखण्ड में बुधवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 51 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। बिहार के 12 जिलों में 39 लोगों की जबकि झारखण्ड के चार जिलों में 12 लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बिहार के जमुई में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं जबकि औरंगाबाद में सात, भागलपुर, बांका और पूर्वी चंपारण में चार-चार मौतें हुई। इसके अलावा रोहतास जिले में तीन, नालंदा, नवादा और कटिहार में दो, जबकि मुंगेर, अरवल और गया में एक-एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी।

इसके साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बात की भी जानकारी दी कि बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से तीन लोग घायल हुए, जबकि बांका और जमुई में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार की नीति को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक मृतक के परिजनों को पूर्व अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाएगा, जबकि घायलों के लिए उचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

झारखंड में पुल के नीचे खड़े लोगों पर गिरी बिजली

पुलिस ने बताया कि झारखंड के जामताड़ा जिले में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि रामगढ़, पाकुड़ और दुमका जिलों में दो लोग मारे गए इसके अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि जामताड़ा में मारे गए लोग पास के तालाब से स्नान करके लौट रहे थे तभी बारिश शुरू हो गई। वे लोग पुल के नीचे खड़े हो गए जिसके बाद वहां बिजली गिरी और इन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें