बिहार के कई जिलों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के सहरसा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर समेत नेपाल से लगे जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह लगभग पांच बजकर चार मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टल स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है।
भूकंप इतना जोरदार था कि इसके झटके नेपाल से सटे बिहार के जिलों में भी महसूस किए गए। राहत की बात ये है कि अब तक भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।