फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: तीन दिन में लगातार 3 लूट की घटनाएं, बदमाशों ने 28 लाख रुपये उड़ाए

Wed, 19 Feb 2020 02:14 PM IST
आसिम खान एएनआई, पटना
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के प्राइवेट बैंक से चार लोगों ने लूटे आठ लाख रुपये - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में तीन दिनों में तीन बैंक लुटने की घटनाएं हुई हैं। तीनों घटनाओं में बदमाशों ने लगभग 28 लाख रुपये लूट लिए हैं। मंगलवार को मुजफ्फरपुर के एक निजी बैंक से चार अज्ञात लोगों ने 8 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों को पकड़ने के पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में लग गई है। वीडियो में चारों लोग पैसा लूटते हुए और फिर बैंक के बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लूट के समय बैंक में करीब 25-30 ग्राहक व 14 बैंककर्मी मौजूद थे। उधर, बैंक के मैनेजर व गार्ड से देर रात तक थाने में पूछताछ होती रही।

 


बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 14 लाख लूटे

इससे पहले सोमवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दोपहर लगभग तीन बजे बाइक सवार अपराधियों ने लगभग 14 लाख रुपये लूट लिए थे। शाखा प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बैंक से 14 लाख रुपये लुटने की बात बताई थी। 

विज्ञापन


घटना के समय समय बैंक की शाखा में 50 से 60 ग्राहक थे। ग्राहकों से लगभग 80 हजार रुपये लूट लिए गए। बैंक के अंदर घुसने से पहले लुटेरों ने अपना चेहरा खुला रखा था। बैंक के अंदर पहुंचकर लूट की घटना को अंजाम देने के समय आरोपियों में से किसी ने रुमाल तो किसी ने जैकेट की टोपी से अपने चेहरे को ढक लिया। लुटेरे पांच मिनट में ही घटना को अंजाम देकर भाग गए। 

कुरियर कंपनी से 5.5 लाख की लूट

रविवार को सदर थाने के भिखनपुरा में बदमाशों ने कुरियर कंपनी से 5.5 लाख रुपये लूट लिए थे। आधा दर्जन डकैतों ने पिस्टल के बल पर रविवार की शाम लूट-पाट की। अपराधियों के पहुंचते ही ब्रांच मैनेजर कैश चेस्ट की चाबी लेकर निकल गए। कर्मचारियों को गन पॉइंट पर बंधक बनाने के बाद भी चाबी नहीं मिली तो डकैत कैश चेस्ट उठाकर ले गए। चेस्ट में करीब साढ़े पांच लाख रुपये थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें