बिहार के बेतिया में जहर खाने से रहस्यपूर्ण तरीके से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी महादलित जाति से थे, जो बेतिया के जगजीवन नगर में रहते थे। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आसपास के लोगों ने इस बात से भी इंकार किया है कि वे शराब का सेवन करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार डीएम लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खून के नमूनों की जांच की जा रही है उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
मरने वालों में जगजीवन नगर की बसंती देवी हरदेव मलिक, लोहिआरिया मठ के बच्चू मलिक और जोगा पट्टी की जमुना डोम हैं। वेस्ट चंपारण के सिविल सर्जन डा. नंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मरने वालों का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।