फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः शादी में खाना खाकर लोगों के मुंह से आने लगे झाग, 4 की मौत

Sat, 30 Apr 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बेतिया में जहर खाने से रहस्यपूर्ण तरीके से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी महादलित जाति से थे, जो बेतिया के जगजीवन नगर में रहते थे। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
आसपास के लोगों ने इस बात से भी इंकार किया है कि वे शराब का सेवन करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार डीएम लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खून के नमूनों की जांच की जा रही है उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मरने वालों में जगजीवन नगर की बसंती देवी हरदेव मलिक, लोहिआरिया मठ के बच्चू मलिक और जोगा पट्टी की जमुना डोम हैं। वेस्ट चंपारण के सिविल सर्जन डा. नंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मरने वालों का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई

दोनों के साथ पांच साल का बच्चा भी था। - फोटो : डेमो पिक
एमजेके हॉस्पिटल के डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, यह जहर खाने का संदिग्‍ध मामला है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों में जूली, रीपू राउत, राकेश मलिक और झुन्नू मलिक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार सभी पीड़ित जगजीवन नगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे इसके बाद उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उल्टी दस्त के बाद उनके मुंह से झाग आने लगे। सभी पीड़ितों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना पर डीएम लोकेश कुमार सिंह और एसपी ‌विनय कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों से बात कर मरीजों के उचित उपचार की व्यवस्‍था की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें